www.beawarhistory.com
Photo by Praveen Mangal Beawar
12/13/2022
9983724100
vasudeomangal@gmail.com

page 1 of 2 Next

DSC_7594 DSC_7595 DSC_7599 DSC_7601 DSC_7604
DSC_7594.jpg DSC_7595.jpg DSC_7599.jpg DSC_7601.jpg DSC_7604.jpg
DSC_7606 DSC_7610 DSC_7611 DSC_7620 DSC_7622
DSC_7606.jpg DSC_7610.jpg DSC_7611.jpg DSC_7620.jpg DSC_7622.jpg
DSC_7630 DSC_7640 DSC_7643 DSC_7646 DSC_7661
DSC_7630.jpg DSC_7640.jpg DSC_7643.jpg DSC_7646.jpg DSC_7661.jpg

ब्यावर स्थापना 2009 का समापन समारोह 30 मार्च 2009 को राजस्थान दिवस पर

गिरीराज विद्या मन्दिर में आयोजित

लायन्स क्लब ब्यावर व मानवाधिकार समिति एवं मंगल फोटो स्टुडियो व गीता कोचिंग सेन्टर की ओर से श्रीमति गीता देवी मंगल की स्मृति में आयोजित पांचवी ब्यावर सामान्यज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया व राजस्थान दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रंगीलो राजस्थान सांस्कृतिक समारोह की प्रस्तुति दीे। समारोह के अध्यक्ष देवीदास गुरूनानी व मुख्य अतिथि श्री श्यामलाल बोयत थे, विशिष्ट अतिथि श्री एम डी राठी, ज्ञानचन्द कोठारी, वासुदेव मंगल व आनन्दीलाल महावर थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद् काशीराम शर्मा ने राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, शोर्य, स्वाभीमान व पहनावे पर प्रकाश ड़ालते हुए युवा पीढ़ी को स्वयं व राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा के लिए तत्पर रहने की पे्ररणा दी। क्लब के सचिव रमेश भारद्वाज ने बताया कि ब्यावर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता चल वैजयन्ति शील्ड विजेता गायत्री विद्यापीठ और उप विजेता गोदावरी बालिका उच्च मा विद्यालय रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सेवायतन अध्यक्ष बलवन्त रांका के अनुसार उत्कृष्ट सेवाओं हेतू पत्रकार बन्धुओं व इलेक्ट्रोनिक मीडिया जगत से जुडे पत्रकारो को सम्मानित किया गया एवं लायन्स क्लब व मानवाधिकार समिति द्वारा ब्यावर विधायक श्री शंकरसिंह रावत ने श्री वासुदेव मंगल को सामाजिक समरसता अवार्ड, अरूण मंगल को ब्यावररत्न अवार्ड, श्री हेमन्त दीक्षित को डायनेमिक अवार्ड, श्री रामेश्वर अलबेला को प्रेमराज आर्य अवार्ड, श्री आर सी गायेल को एक्सीलेन्ट अवार्ड, श्री बी एस बोयत को बेस्ट लिडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया। अन्त में काशीराम शर्मा ने आभार व्यक्त किया संचालन प्रवीण मंगल व हेमन्त दीक्षित ने किया।